फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन ने नगर पालिका चेयरमैन से मिलकर की शिकायत।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन द्वारा नगर पालिका के चेयरमैन से विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। इस संबंध में 18 सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने चेयरमैन अय्यूब कालिया को बताया कि विज्ञापन और पार्किंग शुल्क ठेकेदार व्यापारियों से मारपीट कर उल्टे-सीधे पैसे मांगता है। इस ठेके को नहीं छोडे़ जाने, आरओ वाटर प्लांट को जल्द से जल्द चालू कराए जाने, सीसीटीवी कैमरों को चालू कराने, बंद पड़ी वाई-फाई सुविधा चालू कराने, मच्छरों से निजात दिलाने, स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने एवं जेनरेटर से जोडे़ जाने, चौराहों पर लगाई हाई मास्क लाइटों को ठीक कराने, बाजार में दो बार सफाई कराने, नगर पालिका द्वारा किए जा रहे घर-घर सर्वे में नए मकानों पर नाम चढ़वाए जाने, गुड़ मंडी की सड़क दुरुस्त कराए जाने, आवारा कुत्तों को पकड़वाए जाने आदि विभिन्न समस्याओं से संबंधित 18 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर शीघ्र निस्तारण की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष शैवाल दुबलिश, महामंत्री मोहम्मद नदीम, कोषाध्यक्ष राजवीर चौधरी, अकरम, शिवकुमार, गौरव रस्तोगी, अक्षय शर्मा, सोनू, इमरान इलाही, राजेश खन्ना, मोहन रस्तोगी, शहजाद, जफर अहमद, नदीम आदि थे।
विज्ञापन


पौधरोपण किया
मवाना। जवाहर इंटर कॉलेज मवाना खुर्द में पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष दर्शनलाल शर्मा की अध्यक्षता में प्रधानाचार्य एवं स्टाफ की उपस्थिति में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर राहुल त्यागी, रतनवीर सिंह, सुदेशपाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें