किसानों को दी तकनीकी की जानकारी
मोदीपुरम। एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना वर्ष 2018-19 के तहत राजकीय शीतगृह मोदीपुरम में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को नई-नई तकनीकी और कृषि यंत्रों के बारे में जानकारी दी।
शुक्रवार की सुबह मोदीपुरम हाईवे स्थित राजकीय शीतगृह केंद्र पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी आर्यिका अखौरी ने की। कृषक गोष्ठी के प्रथम दिन लगभग 450 किसानों ने भाग लिया। सरकारी विभागों कृषि पालन, पशुपालन, गन्ना विभाग एवं निजी संस्थाओं द्वारा स्टाल लगाए गए। गोष्ठी में जिला उद्यान अधिकारी रामबीर सिंह राठौर कृषकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। गोष्ठी में नई दिल्ली पूसा के डॉ. अनिल दुबे, डॉ. श्रीधर, डॉ. रमेश यादव, द्वारा उद्यान रोपण में उन्नत तकनीकी संरक्षित खेती तथा खरीफ में सब्जियों उन्नतिशील फसलों की तकनीकी जानकारी दी गई। डॉ. वीरेंद्र पाल गंगवार, डॉ. आशीष त्यागी द्वारा बागवानी एवं कीट के संबंध में जानकारी दी गई। डॉ. केके तोमर एवं डॉ. एमके त्यागी मौन पालन के संबंध में जानकारी दी गई। डॉ. वाईएस प्रसाद द्वारा औषधीय फसलों के प्रगतिशील कृषकों को जानकारी दी गई। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। जिला उद्यान अधिकारी रामवीर सिंह राठौर ने कृषकों से एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा प्रगति करने का आह्वान किया। गोष्ठी का संचालन जिला उद्यान अधिकारी ने किया।