फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफएसडीए टीम ने दो स्कूलों की कैंटीन का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

एफएसडीए ने दो स्कूलों की कैंटीन का किया निरीक्षण
मेरठ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को दो स्कूलों की कैंटीन का निरीक्षण किया। दोनों स्थानों पर व्यवस्था दुरुस्त मिली। हालांकि एक स्थान पर डस्टबिन का ढक्कन खुला मिला, जिसे बंद रखने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी अर्चना धीरान ने बताया कि खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम आर्यन इंटरनेशनल स्कूल जटौली बाईपास पर गई। जहां उन्होंने कैंटीन का निरीक्षण किया। इसके बाद दयावती मोदी एकेडमी मोदीपुरम गई। दोनों ही स्थानों पर कैंटीन के फूड विभाग से रजिस्ट्रेशन थे। साफ-सफाई का ध्यान रखा गया था। लिहाजा सैंपल नहीं लिए गए। खाद्य सुरक्षा की टीम में अरुण राना, रीना शर्मा, सुमनपाल आदि थे। अभिहित अधिकारी ने बताया कि एफएसडीए की टीम शासन के निर्देश पर अभियान चला रही है। इसके तहत स्कूल-कॉलेज और अस्पतालों में चल रही कैंटीन का निरीक्षण करना है। सैंपल लेकर जांच करानी है कि खाद्य पदार्थों में किसी तरह की लापरवाही तो नहीं बरती जा रही है। किसी भी स्कूल-कॉलेज या अस्पताल में चल रही कैंटीन को बिना निरीक्षण नहीं छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें