फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। तिगरी गांव में एक महिला ने शनिवार को पारिवारिक कलह के चलते जहर खा लिया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तिगरी गांव निवासी एक महिला का शनिवार को किसी बात पर परिजनों से झगड़ा हो गया। जिस पर महिला ने जहर खा लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। जिस पर उन्होंने महिला को गंभीर हालत में नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर देवेश शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर आने के बाद जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कक्षाओं का संचालन शुरू
मवाना। एएस पीजी काूलेज मवाना के प्राचार्य डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि महाविद्यालय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर की कक्षाओं में शिक्षण कार्य का संचालन सुचारू रूप से चल रहा है। उन्होंने बताया कि स्नातकोत्तर स्तर पर एमए अंग्रेजी, एमकॉम व एमएससी द्वितीय वर्ष में प्रवेश नहीं लिया है वे 21 जुलाई तक प्रवेश अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करा लें। इसके बाद छात्र-छात्राओं का प्रवेश नहीं दिया जायेगा। शासन व विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार छात्र-छात्रा की उपस्थिति 75 प्रतिशत होनी अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें