फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वोल्वो बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

मोदीपुरम। हाईवे स्थित पल्हेड़ा चौराहे पर बृहस्पतिवार की रात एक वोल्वो बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर पीएम को भेज दिया है।
हादसा बृहस्पतिवार देर रात का है। पल्लवपुरम फेज दो निवासी ओमकार (50) बाइक से मेरठ से आ रहा था। जब वह हाईवे पर पल्हेड़ा चौराहे पर पहुंचा तो खतौली की और से तेजी से जा रही एक वोल्वो बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से मोदीपुरम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। जिसके बाद पुलिस दोनों को पल्लवपुरम थाने पर ले गई। एसएसआई महेश शर्मा ने बताया कि पीड़ित की जेब से मिले कागजों के आधार पर उसकी पहचान ओमकार निवासी पल्लवपुरम के रुप में हुई है। जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव पीएम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलमेट होता तो बच सकती थी जान
मोदीपुरम। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात पल्हेडा चौराहे पर हुए हादसे में ओमकार ने हेलमेट नहीं पहना था। लोगों का कहना है कि अगर उसने हेलमेट पहना होता तो उसकी जान बच सकती थी। हादसे में ओमकर के सिर में ज्यादा चोट लगी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें