फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण और रुकमणी की बारात में नाचे भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीकृष्ण और रुक्मणि की बरात में नाचे भक्त
विज्ञापन

मेरठ। बागपत रोड स्थित दुर्गा मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण और रुक्मणि के विवाह की कथा सुनाई गई। इस दौरान बैंडबाजों के साथ श्री कृष्ण और रुक्मणि की बारात निकाली गयी। जिसमें सभी भक्तों ने नृत्य प्रस्तुत कर आनंद प्राप्त किया।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण और रुक्मणि की बारात दुर्गा मंदिर गंगा कालोनी के विभिन्न रास्तों से निकाली गई। भगवान की बारात गंगा कालोनी फेज दो में राजेश सैनी के आवास पर पहुंची। उन्होंने अपनी धर्मपत्नि को साथ लेकर भगवान का विवाह संपन्न कराया। समस्त बारातियों का स्वागत किया गया। साथ ही भोजन कराने के उपरांत बारातियों को दुर्गा मंदिर के लिए विदा किया गया। कथा व्यास पं. जयदेव महाराज ने कहा कि भगवान की बारात में शामिल होने का अवसर भाग्यशाली मनुष्यों को ही मिलता है। इस अवसर पर दुर्गा मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष हरेंद्र तेवतिया ने सभी का आभार जताया। मुकेश कुमार, कुलदीप, अशोक, गुलाब, संजय शर्मा, दीपक, सतेंद्र, शंकर सिंह, राजीव सिंह, अशोक, देश बंधु, गोपाल, विकास, दीपू आदि मुख्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें