फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से छुटे अपराधियों का सत्यापन करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जेल से छूटे अपराधियों का सत्यापन शुरू
बहसूमा। एसएसपी के निर्देश पर बहसूमा पुलिस ने जेल से छूटे अपराधियों का सत्यापन शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी अजय चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में जेल से छुटे 36 अपराधियों के सत्यापन के लिए दो टीमें बनाई गई है। थाना क्षेत्र में 23 गांव व एक कस्बा लगता है। रामराज चौकी प्रभारी महेंद्र शर्मा को एक टीम का नेतृत्व कर क्षेत्र के 16 अपराधियों की जांच करने के निर्देश है। दूसरी टीम में वे स्वयं क्षेत्र के 20 अपराधियों की गतिविधियों का सत्यापन करेंगे। घर-घर जाकर उनकी गतिविधियों की पड़ोस के लोगों से जानकारी कर रहे है। इससे जेल से छुटे अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। उच्चाधिकारियों को शीघ्र ही सत्यापन कर सौंपा जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया की विड़ियोग्राफी भी कराने के निर्देश दिए है।


तमंचे के साथ गिरफ्तार कर आरोपी को जेल भेजा
- रहमापुर गांव में रुपये के लेन-देन के मामले में फायर झोंकने का मामला
बहसूमा। रहमापुर गांव में रुपये के लेन-देन को लेकर परिवार के ही युवकों ने नरेश को गोली मारकर घायल कर दिया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बाईपास तिराहे से मुख्य आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा। बहसूमा के गांव रहमापुर में डेढ़ लाख रुपये के लेेन-देन को लेकर रामानंद व रोहताश में चार साल से विवाद चला आ रहा है। दो दिन पूर्व रामानंद के पुत्र विजयपाल व नरेश ने रोहताश से रुपये का तगादा किया तो आपस में हुई कहासुनी के बाद गाली गलौच व मारपीट हो गई थी। बुधवार सुबह विजयपाल व नरेश खेत पर जा रहे थे। रास्ते में गोलू उर्फ कोशिनंद्र पुत्र रोहताश ने तमंचे से फायर झोंककर जानलेवा हमला कर दिया। परिजनों ने गंभीर हालात में मेरठ के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालात नाजुक बताई जा रही है। पीड़ित के भाई विजयपाल ने गोलू उर्फ कोशिंद्र, कोशिंद्र के पिता रोहताश, चाचा कालूराम व बाबा नैन सिंह के खिलाफ तमंचे से गोली चला जानलेवा हमला करना व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस ने मुख्य आरोपी गोलू उर्फ कोशिंद्र पुत्र रोहताश को बहसूमा बाईपास तिराहे से 315 बोर तमंचा, एक खोखा व एक जिंदा कारतूस समेत आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। वहीं हिरासत में लिए गए गोलू उर्फ कोशिंद्र ने बताया कि दो दिन पूर्व विजयपाल व नरेश ने उसकी बुजुर्ग दादी मुन्नी 70 के साथ लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया था। दादी के साथ हुई मारपीट उससे बर्दाश्त नहीं हुई। बदला लेने के उद्देश्य से उसने नरेश पर फायर झोंक दिया। वहीं इस संबंध में एसओ अजय चौधरी का कहना है कि शेष आरोपियों के खिलाफ दबिश दी जा रही है शीघ्र गिरफ्तार कर सभी आरोपियों को जेल भेज जाएगा।

बिजली की अघोषित कटौती से परेशान रामराज निवासी
बहसूमा। रामराज व बहसूमा में बीते एक माह से बिजली की अघोषित कटौती से लोगों को जीना मुहाल हो गया है। व्यापारियों व ग्रामीणों ने बिजली निगम से आपूर्ति में सुधार की मांग की है। रामराज निवासी डॉ. प्रभात गौतम, सुभाष गुर्जर व डॉ. श्रीपाल कोहली ने बताया कि रामराज में बीते एक माह से मात्र आठ से 10 घंटे वो भी किस्तों में ही बिजली आपूर्ति हो रही है। जबकि सरकार के निर्देश 18 घंटे बिजली की आपूर्ति के है। इससे कारोबार प्रभावित हो रहे है। सबसे अधिक परेशानी कंप्यूटर से जुड़े युवाओं को हो रही है जो इस आधुनिक युग में बिना नेट के अधूरे हैं। रामराजवासियों ने बिजली निगम से 18 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग की है। 18 घंटे की आपूर्ति न देने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। वहीं इस संबंध मेें रामराज बिजली निगम के जेई का कहना है कि जितनी बिजली ऊपर से मिल रही है उतनी ही आपूर्ति की जा रही है।

मदरसे के पूर्व मोहतमीम पर लाखों रुपये हड़पने का आरोप
बहसूमा। रामराज के मोहल्ला शेखपुरा नई बस्ती के ग्रामीणों ने मदरसे के पूर्व मोहतमीम पर मदरसे के नाम पर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगा हंगामा कर उपजिलाधिकारी से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन

रामराज के मोहल्ला शेखपुरा नई बस्ती में इस्लामिया फैजुलउलूम मदरसा स्थित है। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने मदरसे के पूर्व मोहतमिम व सपा नेता हाफिजी हसन पर मदरसे के नाम पर फर्जी रसीद काटकर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगा हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व मोहतमीम बीते 20 वर्षों से मदरसे के नाम पर चंदे की रसीद काटकर घर परिवार का खर्च चला रहा है। आज तक मदरसे का कोई हिसाब किताब नहीं दिया है। मोहल्लेवासियों ने जब उनसे मदरसे का हिसाब किताब मांगा तो वह रामराज से घर मकान बेचकर कैराना में जाकर बस गया। आरोप है कि वह अब भी वहां पर मदरसे के नाम पर चंदे की रसीद काट रहा है। इसके बाद ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी मवाना से हाफीजी हसन की शिकायत की है। वहीं इस संबंध में हाफीजी हसन का कहना है कि आरोप लगाने वालों ने आज तक मदरसे में चंदा नहीं दिया है। राजनीतिक दुश्मनी के चलते आधार हीन आरोप लगा रहे है उनकी छवि धुमिल करने की कोशिश है। हंगामा करने वालों में महमूद हसन, लियाकत, फिरोजुद्दीन, अहसान, जाहिद मोहम्मद, इस्लामुद्दीन, मोहम्मद उमर, मोहम्मद अख्तर, महमूद हसन व हमीद आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें