फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललियाना गांव के जगंल से छापा मारकर पुलिस ने सात जुआरियों को गिरफतार किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जुआरी के अड्डे पर मारा छापा, 12 लोग दबोचे
बौन्द्रा। गांव ललियाना में पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा मारते हुए मौके से बारह लोगों को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि जुआ बीते कई माह से चल रहा था। किठौर थाना प्रभारी पर भी साठगांठ से जुआ अड्डा चलाने का आरोप था। नए थाना प्रभारी ने एक्शन लेते हुए जगंल में जुए के अड्डे पर छापा मारा। जहां से बाहर जुआरी व आधा दर्जन गाड़ी अपनी गिरफ्त में ली। कुछ जुआरी पुलिस को चकमा देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने दिलशाद पुत्र शकील व भूरे पुत्र शफी निवासी मुरादनगर, अजय पुत्र मुनशेख मेरठ, मोहम्मद शाबुल पुत्र मूमन निवासी मुजफ्फरनगर, राजू पुत्र बिसंबर, निवासी दौराला, इमरान पुत्र रियाजुदीन निवासी मुरादनगर, सलमान पुत्र अब्दुल समद निवासी मेरठ, मनोज पुत्र राजपाल निवासी मेरठ, नीरज शर्मा, पवन पुत्र रामजीत मेरठ, जगमोहन पुत्र धीर सिंह, मनीष शर्मा पुत्र राजकुमार आदि जुआरियों के पास से पुलिस ने एक लाख पचास हजार रुपये की नकदी व पांच ताश की गड्डी तथा आधा दर्जर गाड़ियों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

गांव ललियाना बनता जा रहा जुआरियाें का हब
ज्ञात रहे कि ललियाना गांव में पहले भी कई बार जुआं खेलते युवक पकड़े जा चुके है। जिसमें थाने से ही जुआरियों को जमानत दे दी गई जिससे जुआरी खुलेआम अपने काम को अजांम देते रहे जिसमें 17 नंबर को गांव के ही यूनुस को गिरफ्तार किया गया था। वहीं छह अक्तूबर को शेरू नाम के एक युवक को जुएं में गिरफ्तार किया गया था जिसे थाना पहुंचकर ही जमानत दे दी गई थी। किठौर पुलिस का गांव ललियाना में जुआरियों से साठगांठ का आरोप हमेशा लगता आया है लेकिन पुलिस भी अपने काम में खुलेआम जुआरियों का साथ देने मे पीछे नहीं हटती।
विज्ञापन


जुआरियों ने पुलिस पर फायरिंग भी की
प्राप्त जानकारी के अनुसार किठौर पुलिस ने जुआरियों की जगंल के खेत मे घेराबंदी कर ली जिस पर जुआरियों को शक होने पर दबाव के चलते जुआरियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसमें मौका पाकर कुछ जुआरी भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

इस संबंध में एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि पकडे़ गए जुआरियों को जेल भेजा जा रहा है और आगे पुलिस को सख्त आदेश दे दिए गए है गांव में किसी भी तरह का जुआ नहीं खेलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें