फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई के घायल होने की सूचना देकर पत्नी की किया अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई के घायल होने की सूचना देकर पत्नी का किया अपहरण
विज्ञापन

खरखौदा। खरखौदा निवासी एक महिला को फोन पर उसके भाई की सड़क हादसे में घायल होने की सूचना देकर उसका अपहरण कर लिया गया। पीड़ित पति ने महिला के अपहरण की आशंका के चलते थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

खरखौदा निवासी एक व्यक्ति के अनुसार सोमवार दोपहर को वह ऑफिस के काम से हापुड़ गया था। तभी उसकी पत्नी के फोन पर एक कॉल आई कि उसका भाई सड़क हादसे में घायल हो गया है तथा वह हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। महिला घर में मौजूद अपनी सास को भाई के घायल होने की सूचना देकर हापुड़ अस्पताल के लिए निकल आई। लेकिन जब बाद में उक्त व्यक्ति ने ससुराल में इस मामले में जानकारी की तो ससुराल में किसी के घायल न होने की सूचना मिली तथा महिला भी अपने मायके नहीं पहुंची। मंगलवार को व्यक्ति ने थाना पहुंचकर पत्नी के अपहरण के मामले में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें