फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिवाया टोल प्लाजा पर जुटेंगे 50 हजार स्वयं सेवक

विज्ञापन
विज्ञापन
सिवाया टोल प्लाजा पर जुटेंगे करीब 50 हजार स्वयंसेवक
विज्ञापन

मोदीपुरम। मेरठ के जागृति विहार में होने वाले आरएसएस के राष्ट्रोदय कार्यक्रम के चलते सिवाया टोल प्लाजा पर करीब 50 हजार स्वयंसेवक जुटेंगे। यहां से हाइवे पर एक ओर स्वयंसेवक तो एक ओर ट्रैफिक चलेगा। टोल प्लाजा पर सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक भोजन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

सिवाया टोल प्लाजा के पास पिछले 15 दिन से राष्ट्रोदय कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियां शनिवार को पूरी हो गईं। यहां पर 35 हजार स्वयंसेवक गणवेश में रहेंगे। करीब 15 हजार अन्य सेवक रहेंगे। सिवाया केंद्र प्रमुख अजय भारद्वाज ने बताया कि केंद्र पर सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। यहां पर अस्थायी शौचालय, रुकने और जलपान की व्यवस्था की गई है। टोल पर आने वाले स्वयंसेवकों के लिए भोजन पैकेट तैयार किए जा रहे है। प्रत्येक स्वयंसेवक को भोजन के दो पैकेट दिए जाएंगे। एक खाने के लिए तो दूसरा साथ ले जाने के लिए। यहां तैयारी को लेकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील भराला, नंद किशोर, राजीव भारद्वाज, अनुज राठी, गजेंद्र मंडोरा समेत अन्य कार्यकर्ता जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें