फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक ने कार में टक्कर मारी, तीन युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। हाइवे पर कनौड़ा गांव के सामने एक ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी। जिससे कार सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची टोल एंबुलेंस ने घायलों का पास के निजी क्लीनिक में उपचार कराया है।
विज्ञापन

रुड़की निवासी अनूप कुमार अपने रिश्तेदार पप्पू और विनोद के साथ सोमवार दोपहर रुड़की से किसी काम से दिल्ली जा रहे थे। वे हाइवे पर कनौड़ा गांव के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक ट्रक उनकी कार में टक्कर मार दी। जिससे कार सवार तीनों युवक घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर पहुंची टोल की एंबुलेंस के कर्मियों ने घायलों का दौराला के एक निजी क्लीनिक में उपचार कराया। इस मामले में दोनों पक्षों में देर शाम तक समझौते का प्रयास चलता रहा। जिस कारण थाने में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें