मवाना। किसान एकता संघर्ष संगठन के पदाधिकारियों ने तहसील परिसर में धरना देकर मिल में पर्ची वितरण में धांधली एवं भुगतान समय पर नहीं होने पर ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव को दिए ज्ञापन में किसान एकता संघर्ष के पदाधिकारियों ने बताया कि कोर्ट के आदेशानुसार मिल द्वारा 14 दिन के बाद गन्ना भुुगतान नहीं किया जा रहा है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा चुनावी दौर में किसानों को 14 दिन में भुगतान दिलाने तथा कर्ज माफी की घोषणा को झूठी बताया। आरोप लगाया कि सरकार द्वारा लघु एवं सीमांत किसानों की कर्ज माफी की बात कही थी। महज दस फीसदी लोगों के कर्ज माफ होने की बात कही। जिस कारण सभी किसानों को कर्ज माफी का लाभ नहीं मिल सका है। बचे किसानों को कर्ज माफी का लाभ दिलाने एवं पर्ची में धांधली का आरोप लगाया। इन समस्याओं का समाधान शीघ्र की कराने की मांग की। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष शौकीन गुर्जर, पूर्व महामंत्री छात्र संघ अंकित अधाना, हरपाल सिंह, देव शर्मा, विक्रम ठाकुर, मनोज चपराना एवं जिले सिंह आदि रहे।
मामूली कहासुनी के बाद मारपीट में दो घायल
मवाना। नगर के एक मोहल्ला निवासी दो पक्षों में गालीगलौज को लेकर मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के लोगों को मामूली रूप से चोट पहुंची। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में थाने तहरीर नहीं पहुंची।
नगर के मोहल्ला कल्याण सिंह में दो पक्षों में गालीगलौज हो गई। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। दो युवक को मामूली रूप से चोट आईं। जिनको उपचार के लिए किसी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, एसएसआई भरतलाल शाह का कहना कि इस संबंध में कोई तहरीर थाने नहीं पहुंची। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।