यूपी के बिजनौर में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। रास्ते को लेकर काफी समय से रंजिश चल रही थी। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव हुआ। मारपीट में एक गर्भवती महिला सहित आठ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से 24 लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गांव किशनवास में निसार व अफजाल पक्ष में काफी समय से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार रात दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव हुआ। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को किसी तरह शांत कराया। इस मामले में निसार की ओर से गय्यूर, सफी, याकूब, अफजल, मुशर्रफ, इसरार, नौशाद, जवाब, जुल्फकार, आजम, अफसर, नवाब, महमूद, जमशेद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में आरोपियों पर शहजाद की गर्भवती पत्नी इमराना से मारपीट करने, उसके कपड़े फाड़ने व दुपट्टे से फांसी लगाकर मारने की कोशिश करने, जफर के घर में घुसकर उसकी पत्नी से मारपीट का आरोप भी लगाया है। पथराव में जफर की गाड़ी के शीशे भी टूट गए।
पढ़ें : मुजफ्फरनगर में छेड़छाड़ पर सांप्रदायिक संघर्ष, जमकर चले धारदार हथियार, कई घायल
वहीं दूसरे पक्ष की ओर से अफजाल ने जफर, अनीस, जीशान, कय्यूम, तारिक, याकूब व गांव सब्दलपुर रेहरा के अकबर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव वालों का कहना है कि मारपीट के मामले में दोनों पक्षों में काफी समय से रंजिश चल रही है। इससे पहले भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके हैं। गांव वाले इनका फैसला कराते रहते हैं। एसओ जसवीर सिंह के मुताबिक दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मारपीट में दोनों पक्षों के इमराना, इशरत, कादिर, लालू, मुर्तजा, फुरकान, अनस, अफजाल घायल हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/