एक कॉल पर रक्तदान के लिए पहुंचेंगे भाजपाई
मेरठ। अब भाजपा कार्यकर्ता एक कॉल पर जरूरतमंदों को खून देंगे। इसके लिए एक से पांच अगस्त तक वे सीएचसी और जिला अस्पताल में अपने रक्त परीक्षण कर रक्त का ग्रुप पता करेंगे। इसकी डायरेक्टरी बनाई जाएगी। कॉल करने से वे रक्त देने के लिए उपलब्ध होंगे। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि मेरठ में करीब साढ़े तीन हजार भाजपा कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों के तहत ऐसे कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नौ अगस्त को वे रक्तदान भी करेंगे।
महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग ने बताया कि पार्टी नेतृत्व पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जयंती वर्ष में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। जिसमें विशाल रक्तदान शिविर का भी कार्यक्रम है। भाजपा कार्यकर्ता रक्त की जांच कराकर ब्लड ग्रुप को फोन नंबर सहित ऑन लाइन करेंगे। ताकि किसी भी जरूरत मंद को उसके ब्लड ग्रुप के अनुसार जब चाहे तत्काल खून उपलब्ध हो सके।