फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समुदाय विशेष के छात्र पर जानलेवा हमला तथा फायरिंग।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना।
विज्ञापन

मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी समुदाय विशेष के एक छात्र ने दूसरे समुदाय के एक नामजद तथा पांच अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले एवं फायरिंग की तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है। वहीं, पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी मुशर्रफ पुत्र वसीम ने गांव करीमपुर निवासी एक युवक एवं पांच अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी। उसने बताया कि वह बृहस्पतिवार दोपहर कोचिंग से लौट रहा था। वह मीर मोहम्मद वाली गली के निकट पहुंचा तो आरोपियों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हालांकि आरोपी ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया। जिसमें वह बाल-बाल बचा। आरोपी भीड़ एकत्र होते देख धमकी देते हुए फरार हो गए। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस ने घायल छात्र को सीएचसी भेज दिया। वहीं, थाना प्रभारी परविंदरपाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच करके रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस ने नामजद आरोपी के पिता को हिरासत में लिया है। उल्लेखनीय है कि छात्रों के गुटों में विवाद की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। किसी दिन छात्रों के गुटों में संघर्ष की घटनाएं क्षेत्र की शांति व्यवस्था के लिए खतरा बन सकती हैं। हालांकि पुलिस इन अंकुश लगाने का गंभीरता से प्रयास नहीं कर रही है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
पुलिस जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई करेगी
पुलिस ने एक आरोपी के पिता को हिरासत में लिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें