फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पभोक्ता बिल जमा करता रहा, विद्युत निगम ने काट दिया कनेक्षन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। तीन माह से बिल लगातार जमा कराने के बावजूद एक उपभोक्ता के घर का विद्युत कनेक्शन काट दिया गया। शिकायत करने पर कनेक्शन तो जोड़ दिया गया। लेकिन कनेक्शन काटने का कारण पूछने और डिटेल मांगने पर उसके साथ अभद्रता की गई।
विज्ञापन

पल्लवपुरम फेज दो टी पॉकेट निवासी कृषि विवि में फोटोग्राफर वीएम नौटियाल उदय पार्क कालोनी स्थित दूसरे मकान में रहते हैं। उनका टी पॉकेट स्थित घर काफी समय से बंद है। वीएम नौटियाल के अनुसार मकान बंद होने के बावजूद वे हर माह बिजली का बिल जमा करते आ रहे हैं। 14 सिंतबर को 400 रुपये एडवांस भी जमा किए। वह करीब तीन माह बाद अपने मकान पर गए तो पता चला कि कनेक्शन ही कटा हुआ और उसके बाद भी बिल जमा करते आ रहे थे। उन्होंने विद्युत कर्मचारियों से शिकायत की तो तीन दिनों तक बहानेबाजी करने के बाद कनेक्शन जोड़ा गया। इसकी शिकायत विद्युत निगम के एमडी से की जाएगी। वहीं, जेई चंद्रप्रकाश का कहना है कि मामले की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें