रुड़की रोड स्थित कॉलेज ऑफ एप्लाइड एजूकेशन एंड हेल्थ साइंसेज के शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आर्ट एंड एस्थेटिक्स पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कला एवं सौंदर्यात्मक कौशल विकसित करना है। वहीं, छात्रों में छिपी प्रतिभा को सही दिशा प्रदान करना है। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सजावटी सामान बनाए गए। वंदना, आरती, प्रीति, नेहा एवं अनेकता द्वारा विभिन्न प्रकार की सामाजिक संदेश प्रदान करती हुई रंगोलियां बनाई र्गइं। जिसमें नेहा द्वारा बनाई गई बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ रंगोली आकर्षण का केंद्र रही। डीन डा. रितु केला ने बच्चों को अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित किया। डायरेक्टर डा. एसके गर्ग ने कहा कि युवा बहुत क्रियाशील हैं। जिसकी झलक आज कार्यशाला में देखने को मिली। कॉलेज के चेयरमैन डा. एसपी देशवाल ने कहा कि कार्यशाला से विद्यार्थियों को सृजनात्मक कुशलता दिखाने का अच्छा अवसर मिला है। जिसके माध्यम से विद्यार्थियों ने सामाजिक संदेश भी प्रदान किया। कार्यशाला में बीएड एवं डीएलएड के 100 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान सुशील कुमार, यज्ञेशी शर्मा, नीति चौहान, रीना सिंह, सुशील कुमार, शैलेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।