फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखरी दिन चुनाव प्रचार में सभी प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। कस्बे में 22 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए सभी प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सोमवार को ताकत झोंक दी है। निर्दलीय प्रत्याशी रवींद्र नागर ने सैकड़ों समर्थकों के साथ कस्बे के विभिन्न मोहल्लों से जुलूस निकालकर अपने पक्ष में वोट करने की अपील की। इसके बाद भाजपा प्रताप सिंह प्रत्याशी ने समर्थकों के साथ वोट मांगी। वही, बसपा प्रत्याशी फूलजहां ने भी घर-घर जाकर वोट मांगे। इनके अतिरिक्त सोनू चाहल, डा. पवन गोयल, पंकज गर्ग एवं सपा प्रत्याशी ने भी अपने पक्ष में वोट मांगे।
विज्ञापन


बहसूमा को दो सेक्टर में बांटा
बहसूमा। कस्बे में होने वाले मतदान के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से भी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सोमवार को एसओ अजय चौधरी ने बताया कि मतदान के लिए कस्बे को दो सेक्टर में बांटा गया है। उन्होंने बताया कि मतदान के लिए 11 बूथों के लिए छह मतदान केद्र बनाए हैं। कस्बे में इस्लामिया मदरसा, नवजीवन इंटर कॉलेज एवं नगर पंचायत के दो-दो बूथ को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। वहीं, चार मतदान केंद्रों को संवेदनशील माना गया है। चुनाव के लिए फोर्स का व्यापक प्रबंध कर लिया है। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मतदान स्थल से 100 मीटर के दायरे में कोई भी वाहन वर्जित होगा। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए दो प्लाटून पीएसी एवं 100 जवान तैनात रहेंगे। मतदान स्थल पर बैरिकेडिंग का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। नगर पंचायत के अध्यक्ष पद एवं 11 सभासदों के भाग्य का फैसला कस्बे के 9966 मतदाता करेंगे।
बाइक सवार घायल
फलावदा। मवाना मार्ग स्थित गैस गोदाम के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार अभिषेक पुत्र चंदन एवं दलीप पुत्र मांगे घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल का निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें