फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ कचहरी समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जिला जज चंद्रहास राम का फैजाबाद स्थानांतरण हो गया। बृहस्पतिवार को मेरठ बार एसोसिएशन के नानक चंद सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें जिला जज चंद्रहास राम ने कहा कि बार का मान सम्मान सर्वोपरि है और मेरठ बार का मैं बहुत ऋणी हूं। 4 अगस्त 2016 को मेरा स्थानांतरण मेरठ में हुआ था उसके अगले ही दिन मेरी बेटी का न्यायिक सेवा में चयन हो गया था।
विज्ञापन

इस अवसर पर सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति राजेश चंद्रा और प्रभारी जिला जज एवं अपर जिला जज कोर्ट सं 1 एके पांडे ने कहा कि जिला जज चंद्रहास राम का कार्य अनुशासन प्रशासन और न्याय क्षेत्र में अच्छा रहा है। समारोह की अध्यक्षता मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहिताश्व कुमार अग्रवाल ने की तथा संचालन महामंत्री प्रबोध शर्मा ने किया। कार्यक्रम को अपर जिला जज विनय द्विवेदी, सिविल जज प्रकाश तिवारी, सीजेएम तबरेज अहमद, जिला बार के अध्यक्ष मिसबाहउद्दीन सिद्दीकी, पूर्व अध्यक्ष चौ. नरेंद्रपाल सिंह, एमपी शर्मा, उदयवीर राणा, सुभाष त्यागी, डीडी शर्मा आदि ने संबोधित किया। मेरठ बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री संजय शर्मा, सतीश शर्मा, पीतांबर सिंह त्यागी, सतीश बालियान, नेपाल सिंह सोम, अब्दुल जब्बार खां, मो. नईम, अजय स्वामी, मुकेश तोमर आदि मौजूद रहे। इस दौरान बार एसोसिएशन की प्रबंध समिति ने जिला जज चंद्रहास राम को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें