फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर दो पक्षो में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। कस्बा निवासी वीरपाल जोगी और गुलफाम नाई आपस में पड़ोसी हैं। उनमें मामूली बात को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार को वीरपाल की पत्नी पास के ही सरकारी नल पर पानी लेने गई थी। वहां उसकी और गुलफाम के परिवार की महिलाओं के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों से वीरपाल व गुलफाम के अलावा कई युवती व महिलाएं घायल हो गईं। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने वीरपाल व गुलफाम का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन


नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप
बहसूमा। कस्बा निवासी व्यक्ति ने पड़ोसी युवक पर घर में घुसकर उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि शनिवार को वह तथा उसकी पत्नी रिश्तेदारी में गए थे। आरोप है कि इस दौरान पड़ोसी युवक उनके घर में घुस गया और उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। एसओ का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

महिलाओं के बीच मारपीट
बहसूमा। कस्बा निवासी आसुद्दीन और अख्तर आपस में पड़ोसी हैं। शनिवार देर शाम को उनकी उनकी पत्नियों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान उनके पति भी आपस में भिड़ गए। इसमें दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें