फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपूत एकता मंच ने किया एकजुटता का आहवान

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रा के गुडविन इंटर कॉलेज में मुस्लिम राजपूत एकता मंच का कार्यक्रम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर।
नगर पंचायत हर्रा के गुडविन इंटर कॉलेज में आयोजित मुस्लिम राजपूत एकता मंच के कार्यक्रम में राजपूतों से संगठित रहने की अपील की गई। कहा गया कि मौजूदा दौर में एकजुटता और शिक्षा बेहद जरूरी है। साथ ही समाज में दहेज, जैसी कुरीतियों व फिजूल खर्ची को खत्म करने का संकल्प लिया गया। चुनाव के मौके पर सही फैसला लेने की सलाह दी गई।
रविवार को आयोजित सेमिनार में की अध्यक्षता मौमीन जौला व मौलाना युसूफ, मौहम्मद अली चौहान ने की। उन्होंने कहा कि बिरादरी को एकजुट होकर सियासी फैसले लेने होंगे, ताकि सभी मजबूत हो सके। इस दौरान उन्होंने शैक्षिक संस्थाएं खोलने पर बल दिया। जिससे बिरादरी अपनी और देश की सेवा कर सके। साथ ही तैय्यब प्रधान, कुवंर मौहम्मद अली, हाफिज निसार ने कहा कि उनकी ख्वाहिश थी कि वह बिरादरी के लोगों को एक मंच पर इकट्ठा करें। जिससे मुस्लिम राजपूत समाज भी तरक्की कर सके। उन्होंने सामाजिक बुराई दहेज के खात्मे का भी आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन कर रहे लुकमान फैज ने कहा कि सियासी बदलाव के मौके पर बिरादरी के गलत फैसलों के कारण उनका समाज पिछड़ जाता है। विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि कई सीटों पर इन्हीं वजहों से बिरादरी के प्रत्याशी हार गए। समाज के लोगों को बेहतर फैसले लेने होंगे। मुस्लिम राजपूत एकता मंच के लोगों ने कहा कि जिले में एक ऐसा शिक्षण संस्थान खोला जाएगा, जहां बिरादरी के लोग तालीम हासिल कर सकें। इस दौरान समाज के लोगों की समस्याओं पर मंथन किया और जमाने के हिसाब से काफी पीछे रहने पर चिंता जताई। इस मौके पर दीन मौहम्मद चौहान, यामीन प्रधान, इमलाक प्रधान, उम्मेद मास्टर, महमूद अली, बुलशेर राणा, मुताहिर चौहान, वसीम राणा, मुजम्मिल प्रधान, आबिद मास्टर, नूर मौहम्मद चौहान, आदिल, इसरार, आसिफ उर्फ सोनू, मास्टर फैजान, आदि समेत समाज के सैकडों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें