फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पंचायत चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं ये 150 अपराधी, एडीजी ने पुलिस अफसरों को दिए सख्त निर्देश

Sat, 24 Apr 2021 04:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में पंचायत चुनाव को 150 अपराधी प्रभावित कर सकते हैं।
विज्ञापन
एडीजी राजीव सभरवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में पंचायत चुनाव को 150 अपराधी प्रभावित कर सकते हैं। इनके साथ ही अन्य अपराधियों को गिरफ्त में लेने के लिए एडीजी और आईजी ने पुलिस अफसरों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


एडीजी राजीव सभरवाल ने शुक्रवार को बैठक की। इस दौरान बताया गया कि पांच साल पहले पंचायत चुनाव में खूनखराबा करने वाले बदमाशों सहित अन्य अपराधियों की सूची तैयार की गई है। एडीजी ने कहा कि मतदान से पहले जितने अपराधियों तक टीमें पहुंच सकती हों, उन्हें गिरफ्त में ले लिया जाए।

जिले में 26 अप्रैल को मतदान होना है। इससे पहले भी पुलिस की ओर से अपराधियों को नोटिस दिए गए थे। शुक्रवार को भी अपराधियों की तलाश में दबिश दी गईं। मगर ज्यादातर अपराधी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं और वे चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं। पुलिस ने प्रत्याशियों को भी चेतावनी दी है कि जो भी अपराधियों को साथ लेकर घूमेगा या फिर उसका सहयोग लेगा तो प्रत्याशी के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना का कहर: पश्चिमी यूपी में 32 लोगों की मौत, 3128 मिले नए मरीज, अस्पतालों में न बेड न ऑक्सीजन
विज्ञापन


इसके अलावा आला अफसरों ने मतदान संपन्न होने तक अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी करने वाले माफिया पर अतिरिक्त निगरानी के लिए भी निर्देश दिए हैं। सभी थानों की पुलिस टीमों के साथ ही आबकारी विभाग के साथ मिलकर इसके लिए कार्रवाई करने को कहा गया है। दरअसल, जिले में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की ओर से वोटरों को लुभाने के लिए शराब बांटने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही में कुछ प्रत्याशी तक को जेल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: यूपी: लखनऊ के बाद मेरठ में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी का भंडाफोड़, दो आरोपी दबोचे, मुकदमा दर्ज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें