फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल मालिक से 11 लाख लूटने की कोशिश, चौकी में घुसकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल मालिक से 11 लाख लूटने की कोशिश, चौकी में घुसकर बचाई जान
विज्ञापन

- तेजगढ़ी के पास से सेंट्रो सवार चार-पांच बदमाशों ने किया पीछा
- कैश लेकर होटल से घर के लिए निकले थे होटल मालिक
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। शहर में सोमवार शाम लूट की एक और बड़ी वारदात होने से बच गई। कार सवार बदमाशों ने होटल क्रोम के मालिक से पिस्टल के बल पर लाखों रुपये लूटने की कोशिश की। कार नहीं रोकने पर गोली मारने की भी धमकी दी। होटल मलिक ने पुलिस को सूचना देकर जेल चुंगी स्थित पुलिस चौकी में घुसकर जान बचाई। इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा में उन्हें घर छोड़ा।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मानसरोवर कॉलोनी निवासी सागर नारंग का दिल्ली रोड पर होटल क्रोम हैं। उनके बड़े भाई गौरव नारंग भी होटल में बैठते हैं। सोमवार शाम सागर होटल से 11 लाख रुपये लेकर वर्ना कार से अपने घर के लिए निकले। बिजली बंबा बाईपास से होते हुए शाम 7:05 बजे जब वे तेजगढ़ी के पास पहुंचे तो सेंट्रो कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए उनकी गाड़ी रुकवा ली। एक बदमाश ने जैसे ही पिस्टल निकाली सागर नारंग ने यूनिवर्सिटी रोड की तरफ गाड़ी दौड़ा ली। बदमाशों ने पीछा कर कई बार ओवरटेक कर गाड़ी रुकवाने की कोशिश की। बदमाशों ने उन्हें गोली मारने की भी धमकी दी, लेकिन सागर ने गाड़ी नहीं रोकी। सागर ने मंगलपाड़े की तरफ गाड़ी मोड़ दी और फोन कर भाई गौरव नारंग की सूचना दी। यहां भी बदमाशों ने पीछा किया। इसके बाद सागर जेल चुंगी की तरफ मुड़ गए। होटल मालिक सागर जेल चुंगी चौकी पर पहुंचे और कार से उतरकर शोर मचा दिया। होटल मालिक जान बचाकर कैश कार में ही छोड़कर चौकी में घुस गए।
विज्ञापन

शोर सुनते ही बदमाश हुए फरार
सागर नारंग के शोर मचाने और पुलिस को देख बदमाश फरार हो गए। इस बीच यूपी 100 की गाड़ी मौके पर पहुंची और होटल मालिक से पूछताछ की। होटल मालिक ने बताया कि 10 लाख रुपये कार में रखे बैग में है और एक लाख रुपये उनकी जेब में है। इसके बाद पुलिस होटल मालिक को घर तक सुरक्षा में छोड़कर आई। कार में दो बदमाशों पर पिस्टल थी, जो साइड का शीशा उताकर पिस्टल लहराकर धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन

शाम के समय कहां थी पुलिस?
बेगमपुल पर करोड़ों रुपये का सोना लूट की घटना के बाद रविवार शाम को शास्त्रीनगर में डकैती के बाद व्यापारी मोहित मदान की हत्या कर दी गई। उसके बाद बदमाश एक और बड़ी वारदात की फिराक में थे और पुलिस कहीं नहीं थी। गनीमत रही कि पुलिस चौकी थी, नहीं तो लूट की बड़ी घटना हो सकती थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस सेंट्रो कार की तलाश कर रही है। गौरव नारंग का कहना है कि मंगलवार को वह इस संबंध में तहरीर देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें