मेरठ। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल ढींगरा ने बताया कि आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 को शांतिपूर्ण, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराना जिला प्रशासन की अहम जिम्मेदारी है। जनपद में 2739 मतदेय स्थल तथा 1198 मतदान केंद्र है। इनको दृष्टिगत रखते हुए विधान सभावार रिजर्व सहित 27 जोनल एवं 263 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आयोग के निर्देश हैं कि निर्वाचन हेतु बनाए गए सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को चुनाव प्रक्रिया से अवगत कराने हेतु वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को जनपद की सातों विधानसभाओं के लिए बनाए गए सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों को एनआईसी के हॉल में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तीन पालियों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।