फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदा जलाने की नीयत से भाभी पर पेट्रोल डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
जिंदा जलाने की नीयत से भाभी पर पेट्रोल डाला
विज्ञापन

सरधना। कोतवाली क्षेत्र के गांव भामौरी में रविवार दोपहर देवर-भाभी में मामूली कहासुनी हो गई। इसके साथ देवर ने भाभी से मारपीट कर उसके गले में रस्सी का फंदा डालकर हत्या का प्रयास किया। महिला ने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। इस दौरान मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए और मामला शांत करा दिया। इस पर पुलिस गांव से लौट गई तो देवर ने जिंदा जलाने की नीयत से भाभी पर पेट्रोल डाल दिया।
विज्ञापन

भामौरी गांव निवासी महिला आरती पत्नी कर्णसिंह उर्फ बंटी ने रविवार को अपने ही देवर के खिलाफ जानलेवा हमले की तहरीर दी। उसने बताया कि परिवार में हुई मामूली कहासुनी को लेकर देवर ने रविवार सुबह उसके गले में रस्सी का फंदा डालकर हत्या करने का प्रयास किया। उसने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान ग्रामीण एकत्रित हो गए तो उसका देवर शांत हो गया। उसने भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने का आश्वासन दिया। आरती का आरोप है कि पुलिस गांव से लौटी तो देवर ने जिंदा जलाने की खातिर उसके ऊपर पेट्रोल डाल दिया। इस पर उसने शोर मचा दिया। मौके पर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए तो आरोपी देवर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। वहीं, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें