फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीकरी मेले पर दिखा मतदान का असर, कम रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सीकरी मेले पर दिखा मतदान का असर, कम रही भीड़
विज्ञापन

मोदीनगर। सीकरी खुर्द गांव में आयोजित सीकरी मेले पर भी बृहस्पतिवार को लोकसभा चुनाव की वोटिंग का असर देखने को मिला। मतदान के चलते मेले में भी काफी कम भीड़ रही।
विज्ञापन

प्रतिवर्ष चैत्र नवरात्र में सीकरी खुर्द गांव के महामाया देवी के मंदिर के पास मेले आयोजन होता है। प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु देवी के दर्शन के लिए आते हैं। बृहस्पतिवार को मतदान का असर सीकरी मेले पर भी देखने का मिला। आम दिनों की तुलना में मेले में भीड़ घट गई। सीकरी खुर्द के अधिकतर लोग भी मतदान में व्यस्त दिखाई दिए। महामाया देवी मंदिर के महंत सुनील शर्मा ने बताया प्रतिवर्ष पंचमी के बाद से मेले में भारी भीड़ दिखाई देती है। मगर बृहस्पतिवार को षष्ठी होने के बाद भी कम संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दिखाई दिए। जाहिर कि लोगों ने मतदान को गंभीरता से लिया है। महंत के अनुसार शुक्रवार से मेले में भीड़ बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें