फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्रांसपोर्ट यूनियन से खाली कराई गई जिला पंचायत की 1300 गज जमीन

विज्ञापन
हापुड़ रोड इस्लामाबाद पुलिस चौकी व तिरंगा गेट के बराबर में बस स्टैंड वाली जगह पर पुलिस द्वारा क - फोटो : samvad
विज्ञापन
नौचंदी के तिरंगा गेट के पास जिला पंचायत की 1300 गज जमीन को ट्रांसपोर्ट यूनियन से खाली कराया गया है। यह जमीन अब जिला पंचायत को वापस मिल गई है। जिला पंचायत ने इसे पुलिस विभाग को किराए पर दिया गया है।
विज्ञापन

इस जमीन पर पुलिस की एक नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। इसमें पुलिस अधीक्षक नगर कार्यालय बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार हुआ है। बताया जा रहा है कि इसमें क्षेत्राधिकारी कोतवाली का कार्यालय भी बन सकता है। बुधवार को यह कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी सिविल लाइंस अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में नौचंदी और मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची।
जमीन पर ट्रांसपोर्टर सरफराज का कब्जा था। यहां हापुड़ और बुलंदशहर जाने वाली बसों को रोका जाता था। हापुड़ रोड का यातायात कुछ देर के लिए रोककर जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। सभी वाहनों को जमीन से हटवा दिया गया। इस दौरान पुलिस और जिला पंचायत की टीम को मामूली विरोध का सामना करना पड़ा। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत वीएस कुशवाहा ने बताया कि यह भूमि पहले मेरठ हापुड़ प्राइवेट बस संघ के पास किराए पर थी। उनकी किरायेदारी खत्म हो चुकी थी। बुधवार को प्राइवेट बस संघ से दो लोग कार्यालय आए थे। वे भूमि पर स्थगन आदेश की बात कर रहे थे लेकिन न्यायालय का कोई स्थगन आदेश नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन



पुलिस बिल्डिंग का प्रस्ताव

यह जमीन पुलिस को जिला पंचायत बोर्ड की सहमति से दी गई है। इस पर पुलिस कब्जा ले रही है। यहां पुलिस की बिल्डिंग बनाई जाएगी। इस जमीन पर कई बार पुलिस अधीक्षक नगर कार्यालय का प्रस्ताव तैयार हो चुका है। क्षेत्राधिकारी कोतवाली का कार्यालय भी यहां बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें