फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस संकट से स्वाद पर ताला : अब नहीं मिलेगा हरिया का समोसा, कचौड़ी-टिक्की की दुकानें भी बंद

विज्ञापन
हापुड़ रोड इस्लामाबाद पुलिस चौकी व तिरंगा गेट के बराबर में बस स्टैंड वाली जगह पर पुलिस द्वारा क - फोटो : samvad
विज्ञापन
शहर में इन दिनों कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की भारी किल्लत के चलते खान-पान का बाजार पूरी तरह चरमरा गया है। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि मशहूर हरिया जी लस्सी वालों ने समोसे बनाने बंद कर दिए हैं। वहीं शास्त्रीनगर, बुढ़ाना गेट और कंकरखेड़ा जैसे प्रमुख इलाकों में भी समोसा, कचौरी और टिक्की की प्रसिद्ध दुकानें बंद होने की कगार पर पहुंच गई हैं। एक तरफ जहां दुकानदार गैस न मिलने से बेबस हैं वहीं दूसरी ओर पूर्ति विभाग ने शिकायतों के बाद होटलों और रेस्टोरेंट पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी है जिसमें व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलिंडरों का अवैध इस्तेमाल पकड़ा गया है।
विज्ञापन


शास्त्रीनगर स्थित हरिया जी लस्सी वाले के संचालक सुनील साहू ने बताया कि सिलिंडर उपलब्ध न होने की वजह से फिलहाल समोसे नहीं बनाए जा रहे हैं। केवल यही नहीं सेंट्रल मार्केट स्थित कैलाश स्वीट्स के संचालक जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि एजेंसियों पर कॉमर्शियल सिलिंडर उपलब्ध ही नहीं हैं। इसके चलते कारोबार पर असर पड़ रहा है।
होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के महामंत्री विपुल सिंघल के अनुसार गैस की कमी के कारण कचौरी और टिक्की की कई छोटी-बड़ी दुकानें बंद हो गई हैं। स्थिति यह है कि मुस्लिम ढाबे अब पूरी तरह से परंपरागत तंदूर के भरोसे चल रहे हैं और कई बड़े होटलों ने भी गैस तंदूर को छोड़कर कोयले वाले तंदूर को अपना लिया है।
विज्ञापन



तीन रेस्टोरेंट में मिले 11 घरेलू सिलिंडर
एक ओर जहां दुकानदार गैस की कमी के कारण परेशान हैं वहीं कुछ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू सिलिंडरों के दुरुपयोग की शिकायतें मिल रही हैं। जिला पूर्ति अधिकारी को वीडियो के माध्यम से मिली शिकायत के बाद बुधवार को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुनील कुमार और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से हापुड़ रोड पर छात्रा मारा। इस दौरान तीन प्रतिष्ठानों पर 11 घरेलू सिंलिडर बरामद हुए।

इन पर की कार्रवाईहाजी सईद चिकन कार्नर: यहां भट्ठियों पर 8 घरेलू गैस सिलिंडर इस्तेमाल होते पाए गए (3 भारत पेट्रोलियम, 4 एचपी और 1 इंडेन)। इन सभी में लगभग 10-10 किलो गैस भरी हुई थी।
एसके चिकन कार्नर: यहां भी भट्ठी पर घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग किया जा रहा था।

क्लासिक टी स्टाल: यहां से भी 2 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद हुए जिनमें से एक का मौके पर इस्तेमाल हो रहा था।


दोषियों पर कसेगा कानूनी शिकंजा

पूर्ति विभाग ने बरामद किए गए सभी सिलिंडरों को प्रह्लादनगर स्थित गैस एजेंसी के प्रतिनिधि की सुपुर्दगी में दे दिया है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि इन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर ली गई है। जिलाधिकारी के पास अनुमति के लिए फाइल भेज दी गई है जहां से मंजूरी मिलते ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस की कालाबाजारी और इसके अवैध व्यावसायिक उपयोग को रोकने के लिए छापेमारी का अभियान लगातार जारी रहेगा।

हापुड़ रोड इस्लामाबाद पुलिस चौकी व तिरंगा गेट के बराबर में बस स्टैंड वाली जगह पर पुलिस द्वारा क- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें