फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीएम प्रशिक्षण वैन ने किया लोगों को जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना। नए से लेकर पुराने मतदाताओं को नई ईवीएम के बारे में जानकारी देने के लिए सोमवार को प्रशिक्षण वैन तहसील पहुंची। इसमें लगी एलईडी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। यह वैन लगभग एक माह तक तहसील के सभी गांवों में पहुंचकर लोगों को जागरूक करेगी।
विज्ञापन

तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि लोकसभा चुनाव में इस बार नई ईवीएम के माध्यम से होगा। इस बार मतदाता वोट डालने के बाद उसका वोट उसके प्रत्याशी को ही गया है यह सात सेकेंड के भीतर देख सकेगा। उन्होंने बताया कि नई ईवीएम के साथ बैलेट पेपर बॉक्स भी जोड़ा गया है। प्रत्याशी को वोट देने के बाद बॉक्स की स्क्रीन पर सात सेकेंड तक दी गई वोट की पर्ची दिखाई देगी। जिसमें प्रत्याशी का चुनाव चिह्न अंकित होगा। इसके बाद पर्ची कटकर बॉक्स में गिर जाएगी। यदि कोई मतदाता आपत्ति दर्ज करता है कि उसने जिस प्रत्याशी को वोट दिया उसे वोट नहीं गई तो उसे वोट दिखाने का प्रावधान है, लेकिन गलत साबित होने पर जुर्माने भी मतदाता को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि यह जागरूकता वैन तहसील के सभी गांवों में एक माह तक घूमेगी और लोगों को नई ईवीएम के बारे में जागरूक करेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी के आदेश पर यह वैन तहसील में भेजी गई है। तहसील में वैन पहुंचने पर वहां मौजूद फरियादियों ने इसके बारे में स्क्रीन पर देखा और जागरूक हुए।
विज्ञापन

मुख्य बातें
नई ईवीएम के बारे में जागरूक किया
प्रशिक्षण देने के लिए वैन सोमवार को तहसील पहुंची
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें