पाकिस्तान में बैन टोटल धमाल का मेरठ से बड़ा कनेक्शन
- मेरठ के बंटी ने लिखे हैं टोटल धमाल के संवाद
-16 फरवरी को लिया था पकिस्तान में टोटल धमाल की रिलीजिंग न कराने का निर्णय
शालू अग्रवाल
मेरठ। पुलवामा आतंकी हमले के बाद बॉलीवुड में भी खासा रोष है। अभिनेता अजय देवगन ने अपनी आगामी फिल्म टोटल धमाल को पाकिस्तान में रिलीज न करने का ऐलान किया है। 22 फरवरी को अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म टोटल धमाल रिलीज होनी है। पाकिस्तान में रिलीज होने से बैन होने वाली फिल्म टोटल धमाल का मेरठ से बड़ा कनेक्शन है। फिल्म के संवाद मेरठ कंकरखेड़ा निवासी बंटी राठौर ने लिखे हैं। बंटी ने अमर उजाला को बताया कि 16 फरवरी की शाम फिल्म की पूरी टीम की अर्जेंट बैठक बुलाई गई। बैठक में ही सामूहिक रूप से तय किया गया कि फिल्म को अब पाकिस्तान में रिलीज नहीं किया जाएगा। बंटी ने अजय देवगन की धमाल सीरीज की सभी फिल्मों के संवाद लिखे हैं। गोलमाल सीरीज के अलावा अक्षय कुमार की खिलाड़ी सीरीज क ी सभी फिल्मों के संवाद भी बंटी ने ही लिखे हैं। बंटी के साथ फिल्म के निर्देशक इंदर कुमार के साथी वेदप्रकाश व परितोष पेंटर ने भी फिल्म का स्क्रीनप्ले डिजायन किया है।
दो गीतों को किया रिक्रिएट
निर्देशक इंदर कुमार की फिल्म टोटल धमाल में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, अनिल कपूर, एशा गुप्ता, माधुरी दीक्षित, संजय मिश्रा, बोमन ईरानी, महेश मांजरेकर, सोनाक्षी सिन्हा, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, राजपाल यादव सहित अन्य कलाकार हैं। फिल्म में दो गीतों को रिक्रिएट किया है। सोनाक्षी सिन्हा का आयटम नंबर तू मूंगड़ा पुरानी फिल्म इंकार के गीत मूंगड़ा को रिक्रिएट किया है। फिल्म कर्ज के गीत पैसा ये पैसा को भी रिक्रिएट किया गया है।
हर देशवासी को निभाना होगा फर्ज
पूरे देश के लिए बेहद दुख की घड़ी है। हर देशवासी को अपना फर्ज निभाना होगा इसलिए फिल्म को पाकिस्तान में न रीलीज करने का फैसला लिया है। - बंटी राठौर, संवाद लेखक