फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान हटाने की मांग, कमिश्नर से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब की दुकान हटाने को कमिश्नर से मिले व्यापारी
विज्ञापन

मेरठ। बेगमपुल पर खुल रही शराब और बीयर की दुकान को लेकर व्यापारियों का विरोध तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को दुकान हटाने की मांग को लेकर बेगमपुल व्यापार संघ केपदाधिकारी और अन्य लोग कमिश्नर से मिले। कमिश्नर ने जिलाधिकारी से वार्ता कर इसका हल निकालने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बेगमपुल से दुकान हटाने की मांग को लेकर रविवार को बेगमपुल व्यापार संघ ने धरना दिया था। व्यापारियों ने मौके पर पहुंचे अधिकारियों को दिखाया था कि जहां शराब की दुकानें खुल रही हैं, वहां से 50 से 100 मीटर की दूरी पर ही धार्मिक स्थल, शिक्षण संस्थाएं और स्टेशनरी की दुकानें हैं। इसके अलावा ऐसी भी दुकानें हैं जहां पर महिलाएं अधिक संख्या में सामान लेने आती हैं। सोमवार को इस संबंध में डीएम कार्यालय पर ज्ञापन भी दिया गया था। साथ ही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भी इस मामले में आपत्ति दर्ज कराते हुए शिकायत भेजी गई है। व्यापार संघ के विपुल सिंघल ने बताया कि जब तक इस मामले का हल नहीं निकलेगा, वह विरोध जारी रखेंगे। इस दौरान राजेश सिंघल, दीपक, गौरव, जगदीश, पुनीत शर्मा, इंदिरा गुप्ता, अल्पना, संदीप माहेश्वरी, शिवराम, डॉ. आनंद त्यागी, अखिल गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन



खास बातें:
व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने रविवार को दिया था धरना
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भी की जा चुकी है शिकायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें