छात्रों ने किया पौधरोपण
मेरठ। शिवशक्ति नगर स्थित मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल के सीनियर छात्रों ने आबू नाले पर पौधरोपण किया। प्रधानाचार्या राहुल केसवानी ने बताया कि कक्षा 11 और 12 के छात्र-छात्राओं ने आबू नाले पर सौ से अधिक पौधे रोपे। प्रबंधक राहुल केसवानी, अंग्रेजी शिक्षक सुचेता रामपाल, रोबिन सिंह की रेखदेख में 100 पौधे लगाए गए। पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया।
क्रिकेट ट्रायल 14 सितंबर को होगा
मेरठ। नीलकंठ ग्रुुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के मैदान पर वर्ल्ड वाइड टैलेंट द्वारा 14 सितंबर को क्रिकेट ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। तीन दिन चलने वाले ट्रायल में खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। वर्ल्ड वाइड टैलेंट के चेयरमैन विशाल उप्पल ने बताया कि कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद, मुरादाबाद में ट्रायल होने के बाद मेरठ में आयोजित किया जाएगा। अंतिम ट्रायल नोएडा में आयोजित होगा। चुने गए खिलाड़ियों को चार सप्ताह के प्रशिक्षण के लिए डैरेन लेहमन क्रिकेट एकेडमी आस्ट्रेलिया में भेजा जाएगा। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि वर्ल्ड वाइड टैलेंट और डैरेन लेहमन एकेडमी एसोसिएशन के बीच 50 खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए कांट्रेक्ट हुआ है। ट्रायल के लिए रजिस्ट्रेशन फार्म करन पब्लिक स्कूल, करन क्रिकेट एकेडमी और दिल्ली पब्लिक स्कूल से मिलेंगे।
अमेरिकन किड्ज में मनाया साक्षरता दिवस
मेरठ। अमेरिकन किड्ज प्ले स्कूल शुक्रवार को विश्व साक्षरता दिवस मनाया गया। स्कूल में स्लम के बच्चों के साथ स्कूली बच्चों ने वक्त बिताया। बच्चों को शिक्षिकाओं ने रामायण की कहानियां सुनाई और साक्षरता का महत्व बताया। स्कूल की ओर से स्लम के बच्चों को स्टेशनरी बांटी गई। स्कूल डायरेक्टर डॉ. मोहिनी लांबा ने सभी को संबोधित किया। प्रिंसिपल अनुराधा बसर ने सहयोग दिया।