फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी में बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुुरी इलाके में बृहस्पतिवार को दस साल की बच्ची से दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़छाड़ कर दी। आसपास के लोगों ने उसे पीटकर अधमरा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पक्ष में कई लोगों ने थाने में हंगामा किया, जिससे सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। पुलिस ने हंगामा करने वालों को थाने से समझा बुझाकर भेजा।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी अजय अग्रवाल के मुताबिक आरोपी शाहनवाज निवासी रशीदनगर ब्रह्मपुरी कई दिनों से ब्रह्मपुरी और मास्टर कॉलोनी की गलियों में ठेले पर कपड़ों की फेरी लगा रहा था। आरोप है कि शाहनवाज ने एक गली में दस साल की बच्ची से छेड़छाड़ कर दी। बच्ची ने घर में जाकर अपनी मां से यह बात बता दी। जिस पर महिला चिल्लाती हुई दौड़ी और आरोपी को पकड़ लिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। छेड़छाड़ की बात सामने आने पर गुस्साए लोगों ने आरोपी शाहनवाज को पीट दिया।
थाने पर हुआ हंगामा
इस मामले को लेकर युवा सेवा समिति के अध्यक्ष बदर अली कार्यकर्ताओं के साथ ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि शाहनवाज को पीटने वालों पर केस दर्ज होना चाहिए। इसको लेकर वह हंगामा करने लगे। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी पर छेड़छाड़ की धारा के अलावा पॉक्सो एक्ट लगाया गया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया। आरोपी की तरफ से कोई मुकदमा दर्ज नहीं होगा। बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कई दिनों से लगा रहा था मास्टर कॉलोनी में कपड़ों की फेरी, गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें