फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल में नगदी घटी, लेकिन चल अचल संपति बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच साल में नगदी घटी, चल-अचल संपत्ति बढ़ी
विज्ञापन

याकूब कुरैशी ने पर्चा दाखिल करते हुए दिया संपत्ति और आपराधिक इतिहास का ब्यौरा
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। बसपा प्रत्याशी हाजी याकूब कुरैशी ने नामांकन के साथ अपनी चल-अचल संपत्ति के साथ ही आपराधिक इतिहास का पूरा ब्यौरा दिया है। याकूब ने 2014 में मुरादाबाद से लोकसभा का चुनाव लड़ा था, इन पांच सालों में उनके हाथ में मौजूद नगदी तो घटी है, लेकिन कुल चल व अचल संपत्ति में 1,94,26,613 रुपये की वृद्धि हुई है।
हाजी याकूब कुरैशी 2014 में जब मुरादाबाद से चुनाव लड़े थे, तो उनके हाथ में 9.50 लाख रुपये की नगदी थी, जबकि पत्नी संजीदा के पास पांच लाख रुपये नगद थे। इस बार उनके पास 5,45,400 रुपये की नगदी है, तो पत्नी के पास 2,78,210 रुपये की नगदी रह गई है। वहीं पांच साल पहले उनके पास कोई गाड़ी नहीं थी, जबकि पत्नी के पास फॉरच्यूनर गाड़ी थी। इस बार हाजी याकूब के पास स्कॉर्पियो गाड़ी है।
विज्ञापन

वहीं कुल संपत्ति पर गौर करें तो पांच साल पहले 93,31,922 रुपये नगद, बैंक खातों में जमा धनराशि, सोना और अन्य सामान था। जबकि पत्नी के पास 94,52,633 रुपये की नगदी आदि सामान था। अब याकूब के पास 1,33,50,356 रुपये की नगदी व चल संपत्ति है। पत्नी के पास 1,30,15,712 की चल संपत्ति है। याकूब के पास 2,48,95000 रुपये और पत्नी के नाम 2,85,50,100 रुपये की अचल संपत्ति है। 2014 में याकूब के पास 2,40,00,000 और पत्नी के पास 1,76,00,000 रुपये की अचल संपत्ति थी।
विज्ञापन

हथियारों के शौकीन हैं पति-पत्नी
हाजी याकूब के पास तीन शस्त्र लाइसेंस राइफल, रिवाल्वर और बंदूक के हैं, तो पत्नी के पास भी राइफल और रिवॉल्वर है।
छह आपराधिक मामले
याकूब कुरैशी पर छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। थाना देहली गेट में दो, लिसाड़ी गेट में दो और एक-एक मामला थाना कोतवाली और बागपत में दर्ज है। इनमें चार मामले हाईकोर्ट में विचाराधीन हैं, तो एक मामले में विवेचना चल रही है। बागपत में दर्ज मुकदमे का वाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बागपत के यहां विचाराधीन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें