फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने युवक को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने परतापुर तिराहे के समीप एक युवक को कुचल दिया। गंभीरावस्था में उसको मोदीनगर के जीवन नर्सिंगहोम में भर्ती कराया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बाटला हाउस ओखला दिल्ली निवासी 35 वर्षीय जुबैर पुत्र नसरुद्दीन ईको कार से अपने परिवार के लोगों को मेरठ छोड़कर वापस दिल्ली जा रहा था। जिस समय वह परतापुर तिराहे के पास आया तो उसकी ईको कार का पेट्रोल खत्म हो गया था। उसने कार साइड में खड़ी की और पेट्रोल लेने लेने चला गया। जब वह वापस आया और कार में पेट्रोल डालने लगा, तभी मेरठ से दिल्ली की ओर तीव्रगति से जा रही रोडवेज बस ने जुबैर को टक्कर मारकर कुचल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें