फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात लेकर आए तो दूल्हे की कार बम से उड़ा दूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शादी की तैयारी में जुटे बागपत के रमाला थाना क्षेत्र के एक परिवार को अब दूल्हे की जान की चिंता सताने लगी है। दूल्हे के घरवालों को फिल्मी अंदाज में मिली चिट्ठी से दहशत फैल गई। धमकी दी गई कि मेरठ में अगर बारात लेकर पहुंचे तो दूल्हे की कार को बम से उड़ा देंगे। यही नहीं, तीन दिन में रिश्ता तोड़े जाने की खबर नहीं मिली तो हमला किया जाएगा। पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी मेरठ के एक गांव की युवती से तय हुई है। 29 जून को बारात मेरठ आनी है। शादी की तैयारी में जुटे वर पक्ष को दो दिन पहले डाक से चिट्ठी मिली, तो उसे पढ़कर होश उड़ गए। चिट्ठी में लिखा कि तीन दिन में यह रिश्ता टूट जाना चाहिए। खुद को युवती का प्रेमी बताकर कहा कि यदि दूल्हा बारात लेकर पहुंचा तो कार को बम से उड़ा दिया जाएगा। पीड़ितों ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। सूत्रों के अनुसार यह मामला दो समुदाय से भी जुड़ा है, इससे गांव में तनाव है। एसओ रमाला शरद तिलारा का कहना है कि शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी जाएगी। रिश्ता तुड़वाने या दूल्हे पक्ष को डराने के लिए यह किसी की खुराफात भी हो सकती है। बदनाम करने के लिए भी कोई ऐसी हरकत कर सकता है।
विज्ञापन

खास बात
- दूल्हे के परिवार को मिली चिट्ठी से मची खलबली
- बागपत से मेरठ के गांव में आनी है युवक की बारात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें