अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में सोमवार से खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला एवं भाला फेंक प्रतियोगिता हुई।
इसमें महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मां शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके पश्चात कु. निलोफर के नेतृत्व में छात्राएं मशाल लेकर दौड़ीं। प्राचार्या डॉ. शक्ति साहनी ने मशाल जलाकर छात्राओं को सौंपी। डॉ. साहनी ने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। जिससे हमारा शारीरिक, मानसिक तथा आत्मिक विकास होता है।
लंबी कूद में बीए प्रथम वर्ष की पायल, बीए प्रथम वर्ष की काजल तथा बीए द्वितीय वर्ष की रुबी, ऊंची कूद में बीए प्रथम वर्ष की काजल, बीए द्वितीय वर्ष की रुबी तथा बीए प्रथम वर्ष की सीमा व पायल, गोला फेंक में बीए तृतीय वर्ष की प्रिया भाटी, बीए प्रथम वर्ष की पायल तथा बीए तृतीय वर्ष की आंचल, भाला फेंक में बीए तृतीय वर्ष की आंचल शर्मा, बीए द्वितीय वर्ष की महजबी तथा बीए प्रथम वर्ष की निधि, तश्तरी फेंक में बीए प्रथम वर्ष की पायल, बीए द्वितीय वर्ष की प्रिया भाटी तथा बीए प्रथम वर्ष की चित्रा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता डा. नीलम प्रमोद ने की। इस मौके पर सरोज चौहान, डॉ. निशमा, डॉ. दीपशिखा, डॉ. विनीता, पूजा गुप्ता, पूनम, ज्योति, दीपा शिवानी दुबलिश, अलका आदि उपस्थित रहीं।
100 मीटर दौड़ में निशांत और आयुषी अव्वल
मवाना। एएसपीजी कॉलेज में सोमवार को खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
जिसमें सर्वप्रथम कबड्डी प्रतियोगिता हुई। जिसमें वाणिज्य की टीम ने विज्ञान की टीम को पराजित किया। लंबी कूद में शेखर बायो द्वितीय वर्ष प्रथम, यश धीमान बायो तृतीय वर्ष द्वितीय तथा बायो प्रथम वर्ष रवि कुमार तथा शिवांग गणित तृतीय वर्ष ने तृतीय स्थान पाया। बालिका वर्ग में आयुषी प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय तथा शिवानी तृतीय स्थान पर रहीं।
सौ मीटर दौड़ में लड़कों में निशांत चौधरी प्रथम, शेखर द्वितीय तथा हेमंत तृतीय, दो सौ मीटर दौड़ में हेमंत प्रथम, आशीष द्वितीय तथा रवि कुमार तृतीय, 8 सौ मीटर दौड़ में बिट्टू प्रथम, शेखर द्वितीय तथा निशान चौधरी तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों में सौ मीटर दौड़ में आयुषी प्रथम, अलका सैनी द्वितीय, आंचल तृतीय, दो सौ मीटर आयुषी प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय तथा अलका सैनी तृतीय तथा 8 सौ मीटर में आंचल प्रथम, जाहनी द्वितीय तथा शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान डॉ. अरुण कुमार, प्रो. दुलीचंद महला, डॉ. रक्षा गुप्ता, डॉ. पूनम रानी, प्रो. अमरीता कुमार, प्रो. संजीव कुमार आदि का सहयोग रहा।