फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकौती के व्यापारियों से मिले भाकियू नेता, जिलाधिकारी से मिलने का दिया आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दौराला। दो दिन पहले सकौती मिल बाजार में दुकानों पर जिला पंचायत द्वारा जबरन किराया वसूली एवं रेलवे से उचित मुआवजे की मांग को लेकर व्यापारियों ने भाजपा विरोधी बैनर लेकर प्रदर्शन किया था। वहीं, भाजपा प्रत्याशी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के विरोध का भी ऐलान किया था। भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष नवाब सिंह सोमवार को व्यापारियों से मिले और उनकी समस्या को लेकर 6 फरवरी को डीएम से मिलकर हल कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सकौती मिल बाजार के व्यापारियों ने रेलवे द्वारा उचित मुआवजा नहीं दिए जाने तथा जिला पंचायत द्वारा दुकान मालिकों से अवैध रूप से किराया वसूलने का आरोप लगाते हुए दो दिन पहले भाजपा का बहिष्कार करने निर्णय किय। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया था। सोमवार को भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष नवाब सिंह अहलावत सकौती के व्यापारियों से मिले और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों को उनकी इस समस्या को लेकर 6 फरवरी को डीएम से मिलकर हल कराने का आश्वासन दिया है। इस दौरान गौरव, दीपक, गोपाल, दिनेश, महाराज, दिमाग सिंह, संजीव, श्याम, विपिन शर्मा, गौरव सिंह आदि मुख्य रूप से मौजृूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
दो दिन पहले मुआवजे की मांग एवं जिला पंचायत पर अवैध वसूली का आरोप लगाकर सकौती के व्यापारियों ने किया था प्रदर्शन
भाकियू जिलाध्यक्ष व्यापारियों के साथ छह फरवरी को डीएम से मुलाकात करेंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें