फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन गरीब कन्याओं को विवाह कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
इनरव्हील और मवाना रेनबो के द्वारा आयोजित हुआ विवाह समारोह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। इनरव्हील क्लब मवाना एवं मवाना रेनबो के आतिथ्य में तीन गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया। तीनों को क्लब की ओर से सभी आवश्यक सामान दिया गया।
उत्सव मंडप में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसोसिएशन प्रेसीडेंट स्मिता पिंगले पूना रहीं। इनरव्हील चेयरमैन डिस्ट्रिक्ट 310 नीता दुबलिश ने सभी अतिथियों तथा वर वधु पक्ष का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि डिस्ट्रिक्ट में अभी तक 45 कन्याओं के विवाह के लिए जरूरी सामान विभिन्न क्लबों द्वारा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने इस कार्य की सराहना करते हुए भारतवर्ष के सभी क्लबों से अनुरोध किया कि वे भी इसी प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करें। इस मौके पर तीन जोडों का वैदिक रीति रिवाज के अनुसार वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराया। इस मौके पर एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव, प्राचार्या डा. शक्ति साहनी, अनुराग दुबलिश, शिवानी दुबलिश, अमिता रस्तोगी, मीनू रस्तोगी, आशा जैन, मृदुला गोयल, संतोष शर्मा, हरि गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जेब कतरों ने की कई जेब साफ
वैवाहिक कार्यक्रम में उस समय हड़कंप मच गया, जब कुछ लोगों की जेब साफ हो गई। ऐसे में लोगों ने एक संदिग्ध को पकड़ लिया तथा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बताया गया कि उक्त संदिग्ध युवक तथा उसके साथियों ने 8 लोगों की जेब पर हाथ साफ किया। इस संबंध में समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें