फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने संसद का भ्रमण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। डीएम सीनियर सैकेंड्री स्कूल में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं ने बिजनौर सांसद कुंवर भारतेंदू के साथ दिल्ली संसद भवन का भ्रमण किया। बिजनौर सांसद कुंवर भारतेन्दू ने नगर में स्थित डीएम सीनियर सैकेंड्री स्कूल के छात्र-छात्राओं से संसद भवन दिखाने का वादा किया था। जिसके चलते शुक्रवार को स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांसद कुंवर भारतेंदू के साथ दिल्ली संसद भवन पहुंचे और संसद भवन का भ्रमण करते हुए संसद में होने वाली कार्रवाई के बारे में विस्तार से जाना। इस मौके पर प्रधानाचार्य विनोद सिंह चौहान, डायरेक्टर भागेश्वरी चौधरी, पुष्कर मंणी, दीपा त्यागी के अलावा छात्र-छात्राओं में अभिषेक त्यागी, आदित्य धामा, अमित सैनी, आयुष शर्मा, कलश रस्तौगी, अंजली सिंह, आरती, दीक्षांत शर्मा, ज्योति, लकी, परवेज खान, वंदना, करीना चौधरी, अंशिका, रिया गोयल, रिनू धामा, तनवी धामा, हिमानी, पल्लवी, अजय गोदारा, मणिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ईख के खेत में लगी आग
परीक्षितगढ़।
गांव बहादरपुर के जंगल में किसी कारण अचानक ईख के खेत में आग लगने से किसान की पांच बीघा गन्ने की फसल जल गई। पीड़ित किसान ने थाने पहुंच कर तहरीर दी है। ग्राम बहादरपुर निवासी संदेश कुमार पुत्र लल्लू सिंह दोपहर गन्ने छिलाई कर वापस गांव लौट गया। इसी दौरान उसकी गन्ने की फसल में अचानक आग लग गई। आग की लपटे देख आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक पीड़ित किसान संदेश की पांच बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई।


विद्यार्थियों को किया ड्रेस वितरण
हस्तिनापुर।
कस्बा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के 81 विद्यार्थियों को निशुल्क दो जोड़े यूनीफार्म का वितरण प्रधानाचार्य भूपेश कुमार ने किया। इस अवसर पर वीरसैन, नंदलेष, ईशु, सरितदेव, धर्मवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें