फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसन क्रांति यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। क्रांतिधरा मेरठ में दो दिन ठहरने के बाद भाकियू की किसान क्रांति पदयात्रा रविवार को मोहिउद्दीनपुर से दिल्ली के लिए कूच कर गई। सुबह करीब सात बजे निकली यात्रा शाम करीब पांच बजे मुरादनगर गंगनहर पर पहुंच गई। यहीं पर यात्रा का रात्रि पड़ाव हो गया। वहीं भाकियू ने 2 अक्तूबर को दिल्ली में किसानों की भारी भीड़ जुटाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। सोमवार को क्षेत्र के दर्जनों गांवों से सैकड़ों किसान गाजियाबाद के लिए कूच करेंगे।
विज्ञापन

किसानों की दर्जनों मांगों को लेकर गत 23 सितंबर को हरिद्वार स्थित टिकैत घाट से शुरू हुई किसान क्रांति पदयात्रा मेरठ में दो दिन ठहरी। रविवार को बैलगाड़ी पर खड़े होकर भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने जैसे ही रणसिंघा की गूंज के साथ दिल्ली की तरफ कूच किया वैसे ही किसानों ने बाबा टिकैत अमर रहे और जय जवान-जय किसान के नारे लगाने शुरू कर दिए। यह यात्रा मोदीनगर होते हुए शाम करीब पांच बजे अपने पड़ाव स्थल मुरादनगर गंगनहर स्थित हंस इंटर कॉलेज पर पहुंच गई। युवा भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने बताया कि रात्रि विश्राम के बाद सोमवार को यात्रा गाजियाबाद के लिए कूच करेगी। यहां पर भी यात्रा रात्रि पड़ाव करेगी। मंगलवार को यहां से चलकर दिल्ली में प्रवेश किया जाएगा।

मेरठ की जनता का आभार जताया
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने दो दिन तक यात्रा की व्यवस्था और खाने-पीने का भरपूर इंतजाम के लिए मेरठ के लोगों को आभार जताया है। टिकैत ने कहा कि किसान आंदोलनों को मेरठ के किसानों का हमेशा से ही सहयोग मिलता रहा है। 1988 के एतिहासिक आंदोलन में भी मेरठी किसानों ने दिल खोलकर सहयोग किया था। पदयात्रा में भी पूरा साथ देकर किसानों की लड़ाई को जो समर्थन दिया है उसे भाकियू भूलेगी नहीं।
विज्ञापन


भीड़ जुटाने के लिए झोंकी ताकत
भाकियू ने पदयात्रा में किसानों की भीड़ जुटाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। जिला संगठन ने रविवार को दर्जनों गांवों में घूमकर प्रचार किया। संगठन मंत्री संजय दौरालिया ने बताया कि चिंदौड़ी टप्पा लावड़, समसपुर, सुरानी, सकौती और दौराला आदि गांवों से दर्जनों ट्रैक्टरों पर सवार होकर किसान सोमवार को गाजियाबाद के लिए कूच करेंगे। किसानों में पदयात्रा को लेकर भारी उत्साह है। चिंदौड़ी निवासी संदीप जाखड़, राजपाल सिंह, कपिल विहान आदि ने बताया कि गांव से सैकड़ों किसान यात्रा में जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें