दिव्यांगों को हाथ पैर लगाकर किया आत्मनिर्भर
परीक्षितगढ़। हर्ष फाउंडेशन दून संस्कृति के तत्वावधान में महावीर सेवा संस्थान जयपुर द्वारा दिव्यांग जनों को हाथ पैर लगाकर उनको आत्म निर्भर बनाते हुए लाभांवित किया।
विकलांग साथी ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष परवेज अली खजूरी ने बताया कि ट्रस्ट के अथक प्रयासों से दिव्यांग जनों के लिए समय-समय पर मदद की जा रही है। जिसके चलते दिव्यांग जनों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। हाल में ही हर्ष फाउंडेशन दून संस्कृति व भगवान महावीर सेवा संस्थान जयपुर द्वारा आर्टिफिशियल हाथ व कैली पर दिव्यांग जनों को प्रदान की। वहीं मेरठ, दिल्ली के दिव्यांग जन हाथ पैर लगवा कर अपने को लाभांवित महसूस कर रहे है।