फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालीथिन जब्त करने पहुंची निगम टीम पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ।
विज्ञापन

प्रतिबंध के बाद भी पॉलिथीन बेचने पर नगर निगम ने छापेमारी करनी शुरू कर दी है। मंगलवार को खैरनगर में पॉलिथीन जब्त करने पहुंची नगर निगम की टीम पर व्यापारियों ने हमला कर दिया। मारपीट और हाथापाई कर पॉलिथीन छीन ली। मामला तूल पकड़ा तो देहलीगेट समेत कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी की तहरीर पर तीन नामजद व्यापारी समेत आठ लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
नगर निगम की टीम शुक्रवार को पहले शारदा रोड पर पहुंची। यहां उन्होंने दुकानों पर पहुंचकर पॉलिथीन जब्त की। इसके बाद टीम खैरनगर पहुंची। नगर स्वास्थ्य अधिकारी कुंवरसेन ने बताया है कि नगर निगम के सफाई इंस्पेक्टर पॉलिथीन जब्त करने के लिए जैसे ही जुल्फिकार पुत्र मुशर्रत अली की दुकान पर पहुंचे तो दुकानदार ने सफाई इंस्पेक्टरों के साथ गाली गलौज और हाथापाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

मारपीट कर जब्त की गई पॉलिथीन तक छीन ली। इसकी जानकारी पर नगर निगम के अधिकारी भी टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस भी पहुंची। एसओ देहलीगेट विजय गुप्ता ने बताया नगर स्वास्थ्य अधिकारी कुंवरसेन की तहरीर पर व्यापारी दीपक कुमार, संजू व जुल्फिकार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

50 किलो पॉलिथीन भी छीनी
नगर निगम के कर्मचारियों ने बताया कि शारदा रोड पर उन्होंने 50 किलो पॉलिथीन जब्त की थी। खैरनगर में आरोपी व्यापारियों ने 50 किलो पॉलिथीन भी छीन ली। जुल्फिकार, दीपक, संजू ने गाली गलौज कर सरकारी कार्य में बाधा डाली। वहीं बृहस्पतिवार को वैली बाजार में बब्बन खां व्यापारी ने पॉलिथीन जब्त करने गई नगर निगम टीम के साथ गाली गलौज की थी।
खास बात
पॉलिथीन जब्त करने पहुंची थी टीम, देहलीगेट थाने में तीन नामजद समेत आठ पर केस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें