फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में डेंगू का कहर: एक दिन में मिले 11 नए मरीज, अब मरीजों की संख्या हुई 23, डॉक्टरों ने दी ये सलाह

Fri, 10 Sep 2021 01:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ शहर में डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। अब एक दिन में 11 लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई है। लोगों में डेंगू को लेकर दहशत फैली हुई है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे में लापरवाही बिल्कुल न बरतें।
विज्ञापन
डेंगू - फोटो : un hindi samachar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ में डेंगू का हमला तेज हुआ है। मंगलवार को घर-घर चलाए जा रहे सर्वे अभियान में 306 लोग बुखार से पीड़ित मिले थे, उनमें से 11 लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक 44 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 23 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 21 मरीज उपचार से ठीक हो चुके हैं। जो मरीज मिले हैं वह मलियाना, जानी, माछरा, मवाना, रोहटा, साबुन गोदाम, नंगला बट्टू, पल्हेड़ा और साबुन गोदाम आदि के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


बताया गया कि जहां मरीज मिल रहे हैं, वहां-वहां मलेरिया विभाग एंटी लारवा स्प्रे और फॉगिंग करा रहा है। साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वह घर में या अपने आसपास पानी ना भरने दें।

जगह-जगह पानी न भरने दें
दरअसल, डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है। इसलिए पानी भरा रहने पर मच्छर पनपने का खतरा रहता है। बारिश का मौसम है और इसमें घरों में जगह-जगह पानी भर जाता है, जिसमें डेंगू फैलाने वाले मच्छर पनप जाते हैं। लिहाजा एहतियात बरतें।
विज्ञापन


जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि डेंगू रोग का प्रारंभिक उपचार नहीं लेने एवं लापरवाही बरतने पर प्लेटलेट्स की शरीर में कमी हो जाती है। इसलिए सावधानी जरूरी है। लक्षण दिखने पर चिकित्सक से संपर्क करें।

5428 सैंपलों की जांच में कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला
बुधवार को 5428 सैंपलों की जांच हुई। इनमें कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला। सक्रिय केस पांच हैं। इनमें दो अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि तीन होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 66009 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 65163 की छुट्टी हो चुकी है। वहीं, ब्लैक फंगस के अब तक कुल 348 मरीज मिल चुके हैं। 321 लोगों की छुट्टी हो चुकी है। कोई सक्रिय केस नहीं है। 27 की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें