फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान के पूलों में आग लगने से डेढ लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना सरूरपुर क्षेत्र के कस्बा हर्रा में एक डेयरी संचालक के रखे हुए धान के पुआल में संदिग्ध हालात में रविवार को आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने घंटों तक आग बुझाने के भरसक प्रयास किए मगर सफलता नहीं मिल सकी। आग से करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

कस्बा हर्रा निवासी हामिद ठेकेदार पशु डेयरी चलाता है। डेयरी में सैकड़ों भैंस हैं। इनके चारे के लिए उसने हरियाणा से सैकड़ों ट्रॉली धान के पुआल खरीद कर घर के बराबर में रखे हुए थे। वहीं, रविवार दोपहर धान के पुआल के ढेर में अचानक आग लग गई। आग बढ़ती देख ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को घटना जानकारी दी। इस पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के लिए घंटों मशक्कत की। हालांकि आग बुझाने में सफलता नहीं पा सके हैं। इस दौरान आग लगने से सारा पुआल जल गया। डेयरी संचालक का कहना है कि पशुओं के चारे के लिए करीब बीस ट्रॉली धान का पुआल उसने हरियाणा से खरीदे थे। इनके जल जाने से करीब दो लाख रुये का नुकसान हो गया है। इस दौरान डेयरी मालिक को नुकसान के चलते प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। हालांकि आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाने का प्र्रयास किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें