सरधना। अटेरना मार्ग पर नंगला आर्डर के निकट गंगनहर पटरी पर टूटी पुलिया लगातार हादसों का सबब बनती जा रही है। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो सका है। रविवार को ग्रामीणों ने ही टूटी पुलिया पर रस्सी बांधी है ताकि दूर से आने वाले वाहन चालक को पुलिया टूटी होने की जानकारी मिल सके। उधर, इस संबंध में एसडीएम अमित कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि फिर से सिंचाई एवं पीडब्लूडी को रिमाइंडर भेजा जाएगा।