फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माउंट लिट्रा के आयोम ने दर्ज कराया गिनीज बुक में नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
आयोम ने दर्ज कराया गिनीज बुक में नाम
विज्ञापन

मोदीपुरम। माउंट लिट्रा जी स्कूल के लिए कक्षा पांच के छात्र आयोम मिनोचा ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में लगातार 48 घंटे स्केटिंग करके अपना नाम दर्ज कराया है। प्रधानाचार्य शालिनी ने आयोम को प्रोत्साहित करते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड द्वारा प्रदत्त मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया। रोल बॉल एसोसिएशन मेरठ के सेक्रेटरी अंकुर गुप्ता व आयोम मिनोचा के माता-पिता भी शामिल रहे।
विज्ञापन


किंग स्टार ने किया जीटीआईटी ट्राफी पर कब्जा
मोदीपुरम। ज्ञान भारती इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नालॉजी स्थित परतापुर बाईपास में जीबीआईटी चैंपियन ट्रॉफी त्रिकोणीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल किंग्स स्टार पॉलीटेक्निक ने रॉक स्टार बीटेक को 13 रनों से हराया। किंग स्टार ने दस ओवर में आठ विकेट पर 78 रन बनाए। अंकित त्यागी ने 21 रन बनाए। जबकि रॉक स्टार की और से अक्षित ने पांच विकेट लिए। रॉक स्टार दस ओवर में 65 रन ही बना सकी। अजय राणा ने 39 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच अंकित को एवं मैन ऑफ दी सीरीज अक्षित को दी गई। विजेता को 1100 रुपये नकद दिए गए। पुरस्कार का वितरण एमसी शर्मा ने किया। फाइनल मैच से पूर्व संस्थान के चेयरमैन अजित अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों का शुभकामनाएं दी। डायरेक्टर सुएब अहमद ने खेल के महत्व की जानकारी दी। सुमनेश सुमन ने कॉमेंट्री की। दीपक शुक्ला ने अंपायरिंग की। स्कोरर अंतिमा व सोनी गौतम रहे। उज्जवल कुमार ने मैच का सीधा प्रसारण फेसबुक के माध्यम से किया। अनुज शर्मा का प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें