श्रद्धालुओं से भरी बस कुंभ के लिए रवाना
मेरठ। प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए एक बस शारदा रोड से शनिवार को रवाना की गई। बस में 100 श्रद्धालु सवार थे। बस को अनिल जिंदल ने नारियल तोड़कर रवाना किया। इस दौरान धर्मसिंह, आयुष जिंदल, राजेंद्र बंसल आदि मौजूद रहे।