फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलबाग कॉलोनी में सौतेली बेटी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
10 साल की सौतेली बेटी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। फूलबाग कॉलोनी में दस साल की बेटी से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला नौचंदी थाने में पहुंचा। मां उसे थाने लेकर पहुंची। मां से बेटी के साथ हुए कृत्य की जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इंचौली थानाक्षेत्र का मूल निवासी विनोद कुमार एक कंपनी में काम करता है। विनोद पत्नी के साथ फूलबाग कॉलोनी में रहता है। उसकी दस साल की सौतेली बेटी है।
आरोप है कि शनिवार को बेटी को घर में अकेला देखकर विनोद ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी पिता ने धमकी दी- अगर किसी को बताया तो तूझे और तेरी मां को मार दूंगा। इस डर से बेटी चुप रही, लेकिन दर्द बर्दाश्त नहीं हुआ तो बेटी ने अपनी मां को आपबीती सुना दी।
विज्ञापन

इसके बाद मां सोमवार को अपनी बेटी को लेकर नौचंदी थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश में उनके घर पहुंच गई, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस से आरोपी की लोकेशन का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया और थाने में ही महिला सिपाही ने 161 के बयान दर्ज किए। पुलिस जल्द ही कोर्ट में भी बयान कराएगी। वहीं, आरोपी ने कहा कि वह नशे में था। इस बात को सुनकर उसकी पत्नी ने पुलिस के सामने ही खूब खरीखोटी सुना दी। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभी जांच करने में लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें