फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों में मतदान कर्मियों के लिए 10 फीसदी बेड आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मतदान के दिन अस्पतालों-स्वास्थ्य केंद्रों में मतदान कर्मियों के लिए 10 फीसदी बेड आरक्षित रहेंगे। अगर किसी की तबियत बिगड़ती है तो मतदान केंद्र तक 10 मिनट से कम समय में एंबुलेंस पहुंचेगी। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसी व्यवस्था की है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि मतदान के दौरान मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर कोविड हेल्प डेस्क पर आशा और एएनएम की ड्यूटी लगाई गई है। हेल्प डेस्क के जरिए मतदाताओं की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। मतदाताओं को ईवीएम का बटन दबाने के लिए दस्ताने दिए जाएंगे। मतदान केंद्रों पर मास्क, सैनिटाइजर और दस्ताने पहुंचा दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीमें भी क्षेत्र में रहेंगी। चुनाव कर्मियों के लिए मेडिसिन किट के साथ ही अतिरिक्त किट भी रखी गई हैं। सीएमओ ने मतदाताओं से मास्क लगाकर मतदान केंद्र पर पहुंचने और एक-दूसरे से दो गज की दूरी का पालन करने की अपील की है।
बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण की व्यवस्था
एसीएमओ डॉ. पूजा शर्मा ने बताया कि मतदान के दौरान बड़ी मात्रा में बायो मेडिकल वेस्ट निकलेगा। हर मतदाता को जो दस्ताने दिए जाएंगे, उन्हें एक पॉलीबैग में बंद करके नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जाएगा, जहां से उसे बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण के लिए ले जाया जाएगा। कोविड संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने इसके निस्तारण की जिम्मेदारी नगर निकाय को सौंपी है। 11 फरवरी को बायोवेस्ट का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें